मोदी के बढ़े भाव, रैली में कार्यकर्ताओं के लिए 5 के बजाए 10 रु. की एंट्री टिकट
बेंगलुरु। बीजेपी के पीएम इन वेटिंग बनने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव प्रचार कमिटी के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी के भाव बढ़ गए है। जहां उन्हें सुनने के लिए लोगों को 5 रुपए की टिकट लेनी पड़ती थी वहीं अब बढ़ती महंगाई ने मोदी के भाव को भी बढ़ी दिया है। अब मोदी को सुनने के लिए 5 की बजाए 10 रुपए की एंट्री टिकट रख दी गई है।
बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बेंगलुरु में होने वाली रैली में जाने के लिए अब कार्यकर्ताओं को 5 के बजाय 10 रुपये देने होंगे। मोदी की अगले महीने बेंगलुरु में प्रस्तावित जनसभा में पार्टी ने 10 रुपये शुल्क लेने की योजना बनाई है।

बीजेपी इस तरह जमा राशियों को पार्टी फंड के तौर पर इस्तेमाल करने का मन बना रही है। बेंगलुरु में आयोजित की जा रही रैली की कमान बीजेपी के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू संभाल रहे है।
खास बात ये है कि इस रैली में कार्यकर्ताओं के लिए टिकट की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले हैदराबाद में मोदी की जनसभा के लिए लोगों को 5 रुपये में टिकट दिया गया था। 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित होने वाली रैली में भाग लेने के लिए भी पार्टी लोगों से 5 रुपये ही ले रही है। इस रैली में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यकर्ता रैली ऑनलाइन 10 रुपये जमा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications