Bangalore Rains: भारी बारिश से बेंगलुरू हुआ 'पानी-पानी', सड़कें बनी दरिया, जल भराव से परेशान हुए लोग
Bangalore Rain: मौसम विभाग की चेतावनी के बीच बेंगलुरु में देर रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही। झमाझम बारिश की वजह से शहर की प्रमुख सड़कें पानी से लबालब हो गईं। सुबह बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश की वजह से लोगों को पानी से लबालब सड़कों से होकर गुजरना पड़ा।
जलभराव के कारण सड़कों पर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में काफी समय लग गया। यात्रियों को सुबह-सुबह गोरागुंटेपल्या फ्लाईओवर पर भी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग ने बेंगलुरु में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

अगले कुछ दिन बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में भी बेंगलुरु में बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से इस क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। बेंगलुरु के अलावा, मांड्या, मैसूर, कोलार, चिक्काबल्लापुर, रामनगर, हसन, चामराजनगर, कोडागु, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जैसे कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। इससे और भी परेशानी हो सकती है। आईएमडी का कहना है कि 16-17 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 18 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश जारी रह सकती है, जिससे शहर के लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
बेंगलुरू मौसम पूर्वानुमान
पिछले दो दिनों में रुक-रुक कर बारिश हुई है, बेंगलुरु के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई है। कल की बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव देखा गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि सप्ताह के बाकी दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, शहर में हल्की बारिश और कभी-कभी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications