ऐसी बारिश नहीं देखी! ज्वैलरी स्टोर में घुसा बरसात का पानी, देखते ही देखते बह गए 2.5 करोड़ के गहने और फर्नीचर
Bengaluru Rain: बेंगलुरू में रविवार को हुई तेज बारिश एक ज्वैलर की दुकान से करोड़ों का सामान अपने साथ बहा ले गई। एक अन्य घटना में पानी के अंदर गाड़ी में फंसे एक परिवार की महिला की भी मौत हो गई।

Bengaluru Rain: गर्मी के बीच पिछले दो दिनों से बेंगलुरू में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी से निजात तो मिली लेकिन ये बारिश एक ज्वैलर के लिए उस वक्त परेशानी का सबब बन गई, जब बारिश का पानी उसका 2.5 करोड़ का सोना और फर्नीचर अपने साथ बहाकर ले गया।
ज्वैलर का सामान बहा ले गया पानी
जी हां! मामला बेंगलुरू का है। जहां 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। Sampige रोड पर एक ज्वैलर की दुकान है। ज्वैलर की दुकान ग्राउंड फ्लोर पर है। तो ऐसे में बारिश का पानी उसका काफी सामान अपने साथ बहाकर ले गया।
भारी नुकसान के बाद ज्वैलर ने क्या कहा?
अब ज्वैलर इस भारी नुकसान के लिए सिविल अथोरॉटी की आलोचना की है। ज्वैलर का कहना है कि मानसून के बाद होने वाले नुकसान की उन्हें चिंता नहीं है। बताते चलें कि एक दूसरी घटना में अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने शहर में भारी बारिश के बाद केआर सर्कल अंडरपास पर पानी में फंसी कार से एक परिवार को बचाया।
बारिश से गई एक जान
हालांकि, इस हादसे में परिवार की एक सदस्य और पेशे से इंजीनियर महिला की जान चली गई। उसे कार से बाहर निकाला गया लेकिन उस वक्त उसकी हालत काफी गंभीर थी। महिला को पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
कार से ट्रैवल कर रहा था परिवार
सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद से 6 लोगों का ये परिवार कार से ट्रैवल कर रहा था। अंडरपास पर पानी की स्पीड को महसूस किए बिना कार चालक ने वहां से गुजरने की कोशिश की, लेकिन कार पानी में समा गई। आनन-फानन में गाड़ी में बैठे लोग खुद को बचाने के लिए बाहर निकलने की मशक्कत करने लगे।
मदद को आगे आए लोग
बारिश के कारण जलस्तर काफी बढ़ने लगा। परिवार मदद के लिए जैसे ही चिल्लाने लगा तो आस-पास के लोग उन्हें बचाने के लिए आए। लोग उन्हें निकालने के लिए ऊपर से साड़ी या फिर रस्सी फेंकने लगे। फंसे हुए लोगों ने ऊपर चढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन चढ़ नहीं सके। हालांकि, कुछ को तो इमरजेंसी सर्विस के लोगों ने बाहर खींच लिया जबकि अन्य लोगों को सीढ़ी की मदद से बाहर लाया गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications