Pics: फ्लॉप रहा अरविंद केजरीवाल का बैंगलोर रोडशो

बेंगलुरु। अन्ना हजारे ने जब-जब बेंगलुरु में कदम रखा, तब-तब भ्रष्टाचार के विरोध‍ियों ने उनके कार्यक्रमों में जमकर शिरकत की, लेकिन आज अरविंद केजरीवाल का रोड शो देख ऐसा लगा, मानो अन्ना के अलग होने के बाद वो लहर समाप्त हो चुकी है। जी हां आप सही समझे, केजरीवाल का बैंगलोर रोड शो आज फीका सा लगा।

आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने शनिवार को बेंगलुरू में अपना रोड शो किया। वह 17 अप्रैल को चौथे चरण के चुनाव में पार्टी की तरफ से किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों के लिए यहां प्रचार कर रहे हैं। आप के प्रवक्ता के अनुसार "केजरीवाल के पहले रोड शो ने उत्सुक भीड़ और युवाओं को अपनी तरफ खींचा, जिनमें लोकसभा की तीन सीटों की दौड़ में शामिल हमारे उम्मीदवारों के लिए तैयार कर रहे कार्यकर्ता भी हैं।"

पार्टी की तरफ से बेंगलुरू मध्य से उम्मीदवार इंफोसिस के पूर्व कर्मचारी वी.बालकृष्णन, बेंगलुरू दक्षिण से नीना नायक, बेंगलुरू उत्तर से बाबू मैथ्यू और प्रदेश संयोजक पृथ्वी रेड्डी सहित केजरीवाल ने खुले वाहन पर खड़े हो कर लोगों का अभिवादन किया। उत्तर-पश्चिम उपनगरीय इलाके हेब्बल से कड़ी सुरक्षा के बीच केजरीवाल का रोड शो शुरू हुआ और दोपहर तक यह शहर के गंगानगर, आर टी नगर, जयमहल, कैंट और क्वीन रोड की तरफ से गुजरा। आप के काफिले में कार्यकर्ताओं की दर्जनों मोटरसाइकिलें शामिल थीं।

केजरीवाल का रोड शो

केजरीवाल का रोड शो

रंजन ने कहा, "हम पुलिस द्वारा खाली कराए गए सड़क पर आचार संहिता के अनुसार तय किए गए वाहनों के साथ रोड शो कर रहे हैं। हमारे काफिले के आगे और पीछे वाहन हमारे प्रशंसकों सहित आम लोगों के हैं, जो हमारे नेता के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं।"

भ्रष्टाचार के ख‍िलाफ आवाज

भ्रष्टाचार के ख‍िलाफ आवाज

हर दो-तीन किलोमीटर पर रुकते हुए केजरीवाल ने भ्रष्टाचार, महंगाई, दागी राजनेताओं और घोर पूंजीवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में आम लोगों का समर्थन मांगा।

शहर से उम्मीद

शहर से उम्मीद

केजरीवाल ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस प्रसिद्ध शहर के बुद्धिमान और समझदार लोग देश को महामारी से बचाने में हमारे साथ जुड़ कर हमारी पार्टी की लड़ाई को मजबूती प्रदान करेंगे।"

लंबी यात्रा पर केजरीवाल

लंबी यात्रा पर केजरीवाल

तीन लोकसभा सीटों से गुजरने के बाद रोड शो शनिवार शाम शहर के मध्य स्थित वार मेमोरियल पर संपन्न हुआ। केजरीवल दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन शनिवार रात धन जुटाने के लिए एक होटल में रात्रि भोजन का आयोजन करेंगे।

अगला पड़ाव चिक्काबालापुर

अगला पड़ाव चिक्काबालापुर

वह रविवार को चिक्काबालापुर के लिए रवाना होंगे, जहां वह रोड शो करेंगे तथा जनसभा करेंगे। इस पिछड़े जिले से पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री एम.वीरप्पा मोइली वर्तमान में सांसद हैं।

फ्रीडम पार्क में रैली की

फ्रीडम पार्क में रैली की

रविवार दोपहर वापस लौटने के बाद केजरीवाल यहां फ्रीडम पार्क में एक रैली को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+