बेंगलुरू में चौथी मंजिल से गिरने के बाद एयर होस्टेस की मौत, ब्वॉयफ्रैंड गिरफ्तार
बेंगलुरू में एयर होस्टेस की चौथी मंजिल से गिरने की वजह से मौत हो गई है। पुलिस ने अब इस मामले में महिला के ब्वॉयफ्रैंड को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरू में एक एयर होस्टेस की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एयर होस्टेस के ब्वॉय फ्रैंड को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार एयर होस्टेस का नाम अर्चना धीमन था, जोकि चार दिन पहले ही दुबई से बेंगलुरू पहुंची थी। अर्चना अपने ब्वॉयफ्रैंड आदेश के साथ कोरमंगला स्थित रेणुका रेजिडेंसी सोसाइटी में अपार्टमेंट में रह रही थी। आदेश बेंगलुरू में ही एक सॉफ्टवेयर कंपनी में टेकी के तौर पर काम करता था, वह डेटिंग साइट के जरिए अर्चना से मिला था और पिछले 6 महीनों से दोनों रिलेशनशिप में थे।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि अर्चना और आदेश में अक्सर झगड़ा होता रहता था। आदेश ने पूछताछ के दौरान यह बताया है कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। हादसे वाली रात दोनों फ्लैट पर शराब पी रहे थे। आदेश ने पुलिस को बताया कि अर्चना बालकनी से फिलकर नीचे गिर गई और वह आनन-फानन में अर्चना को लेकर पास के अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आदेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आदेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि अर्चना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आगे की जांच की जा सके।
साउथ-ईस्ट बेंगलुरू के डीसीपी सीके बाबा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। रविवार को इस मौत के बाद शुरुआत में आत्महत्या की बात सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार महिला ने खुद चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दी थी। बाद में पुलिस की ओर से कहा गया था कि महिला की मौत पैर फिसलने की वजह से हुई थी। पुलिस ने कहा था कि दोनों गर्लफ्रैंड और ब्वॉयफ्रैंड नशे में थे। अर्चना धीमान हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी। वह एक एयरलाइन में काम करती थी। वह अपने ब्वॉयफ्रैंड आदेश से मिलने के लिए दुबई से बेंगुलरू आई थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप?












Click it and Unblock the Notifications