केजरीवाल को विश्वास, दिल्ली में फिर बनेगी आप की सरकार

बैंगलुरू। दिल्ली में कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक के बाद ताबड़तोड़ जुबानी हमले किए। मोदी ने केजरीवाल पर उन्हीं के जुबान में हमला किया तो केजरीवाल ने भी पलटवार करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। मोदी के हमले झेलने के बाद केजरीवाल आज फंड जुटाने के लिए बैंगलुरु पहुंचे।

arvind kejriwal

लंच के जरिए पार्टी के लिए चंदा जमा करने बैंगलुरु पहुंचे केजरीवाल पूरे विश्वास में दिखे। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि दिल्ली में उनकी पार्टी वापसी करेगी और एक बार फिर सरकार बनाएगी। मोदी के हमले का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो राजनीति के उस धारे में यकीन रखती है जहां पैसा लगाना और मुनाफा कमाना मुख्य लक्ष्य होता है।

कल जहां मोदी ने केजरीवाल को नक्सली करार दिया तो वहीं आज केजरीवाल ने मोदी को पूंजीवादी तक करार दिया।केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन करना मेरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कोई हक नहीं है कि मेरे लोकतांत्रित अधिकार पर हमला करे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कालेधन के चंदा पर चुनाव लड़ना एक बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोगों ने चंदा मांगकर चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि साफ सुथरी सरकार तभी मुमकिन है जब चुनाव में कालेधन को रोक जाए।गौरतलब है कि केजरीवाल के इस लंच प्रोग्राम में 200 लोग शामिल होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+