सोने की तस्‍करी के नए तरीके, प्‍लेन के टॉयलट से मिला 6 किलो सोना

विदेशों से सोने की तस्‍करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोने को अवैध तरीके के लाने के लिए लोग नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

नई दिल्‍ली। विदेशों से सोने की तस्‍करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोने को अवैध तरीके के लाने के लिए लोग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इस बार सोना लाने के लिए लोगों ने प्‍लेन के टॉयलट का इस्‍तेमाल किया।

सोने की तस्‍करी के नए तरीके, प्‍लेन के टॉयलट से मिला 6 किलो सोना

खुफिया राजस्‍व विभाग को जानकारी मिली तो उसने बेंगलुरु के लिए जाने वाली फ्लाइट की जांच की तो उसे प्‍लेन के टॉयलट से 6 किलो सोना बरामद हुआ। इससे पहले भी खुफिया राजस्‍व विभाग के लोग फरवरी माह में एक महिला को करीब 1.14 करोड़ रुपए का सोना लाने के मामले में गिरफ्तार कर चुके थे। वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर एक अन्‍य मामले में एक व्‍यक्ति को 1.21 करोड रुपए का सोना लाने पर पकड़ा गया था।

खुफिया राजस्‍व विभाग के मुताबिक 71.66 लाख रुपए का सोना दुबई से आने वाली एक फ्लाइट मे और वहीं 50 लाख रुपए का और सोना दुबई के ही जरिए लाने वाले व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+