बेंगलुरु में अचानक GAIL पाइपलाइन में धमाका, 3 लोग घायल, डरा देगा हादसे का फुटेज

गुरुवार को बेंगलुरु में बड़ा हादसा हो गया है। यहां गेल पाइपलाइन में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर 3 लोग घायल हो गए।

GAIL Gas Pipeline Burst

GAIL Gas Pipeline Burst: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक इलाके में अचानक इतना तेज धमाका हुआ कि लोगों के अंदर दहशत फैल गई। गुरुवार को एचएसआर लेआउट इलाके में भयानक धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसा गेल गैस पाइपलाइन (GAIL gas pipeline) के फटने से हुआ। गैस पाइपलाइन का धमाका किसी बम ब्लास्ट की तरह लगा। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए।

खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन

बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट, सेक्टर 7 में एक गेल गैस पाइपलाइन के फटने से 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबक बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड सड़क की खुदाई कर रहा था, इसी खुदाई के दौरान गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन मजदूरों ने बिना देखे ही उसे ढक दिया था।

गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

लापरवाही का नतीजा यह रहा कि बाद में गैस का रिसाव होना शुरू हो गया, जिससे एक घर में विस्फोट हो गया। धमाके के वक्त एक महिला रसोई में खाना बना रही थी। ऐसे में दो घरों में भी आग लग गई, जिससे दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गईं। इलाज के लिए महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ब्लास्ट का फुटेज आया सामने

घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एचएसआर लेआउट के एक घर में जोरदार विस्फोट देखा जा सकता है। विस्फोट के तुरंत बाद कुछ लोगों को घर से बाहर निकली एक महिला को देखने के लिए घर की ओर भागते हुए देखा जा सकता है, जो बाल-बाल बची हुई लग रही थी। बाद में वीडियो में एक टूटे हुए घर के अंदर का हाल दिखाया गया। फिलहाल लीकेज को सील कर दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+