आंध्रा में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, 40 घायल
अनंतपुर। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी है। अनंतपुर में परिवहन विभाग की बस नाले में गिर गयी जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ। हादसे में तकरीबन 40 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।

मरने वालों में चार स्कूली छात्र भी हैं। पुलिस ने बताया कि इस सड़क हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं जिन्हें बैंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सड़क हादसा आंध्र प्रदेश के पश्चिम इलाके में पेनूकोंडा से तकरीबन चार किलोमीटर दूर हुआ।
जिस समय रोडवेज की बस नाले में गिरी उसकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। हादसे की जगह नयी सड़क का निर्माण हो रहा था। हादसा इतना बड़ा था कि नाले में गिरने के बाद बस पूरी तरह से तहस नहस हो गयी है।












Click it and Unblock the Notifications