Snake Bite: Banda में सोते समय परिवार को सांप ने काटा, दो सगे भाइयों की मौत, माँ खतरे से बाहर

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक दुखद घटना सामने आई है। जिसमे जहरीले सर्प के काटने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं सांप ने दोनों भाइयों की मां को भी काटा है। जिनको अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

सोते समय दो सगे भाई और माँ को सांप ने काटा
बता दें कि पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन थाना के मुसीवा गांव का है। यहां कानपुर में रहकर मजदूरी का कार्य करने वाले एक व्यक्ति का 10 वर्षीय पुत्र अंकित और 5 वर्षीय पुत्र रोहित अपनी माँ के साथ रह रहे थे। बीती सोमवार की रात लगभग 2 बजे जब दोनों बालक अपनी माँ के साथ सो रहे थे, तभी एक जहरीले सांप ने तीनों को काट लिया।

Snake bites family while sleeping in Banda district two brothers die mother out of danger

दोनों भाइयों की मौत
सांप के काटने के बाद पहले तो गाँव में उपलब्ध देसी इलाज कराया गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों बेटों की मौत हो गई। वहीं माँ खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर बच्चों का पिता भी गाँव पहुँच गया, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सीओ राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि कमासिन थाना क्षेत्र के मसीबा गांव में सर्प के काटने से दो भाइयों की मौत की खबर सामने आई है और पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

सांप के काटने पर क्या करें?

=> अगर किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो उसे सबसे पहले यह बात बताने की जरूरत होती है कि 70% सांप जहरीले नहीं होते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर आप को सांप काटता है तो यह जरूरी नहीं है कि आपको किसी जहरीले सांप ने ही काटा है। हो सकता है कि आपको किसी साधारण सांप ने काटा हो ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

=> सांप काटने के बाद सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश न करें और न ही किसी तांत्रिक के पास जाने का विचार करें।

=> अगर आपने आभूषण, घड़ी, अंगूठियां पहन रखी है तो उसे हटा दें क्योंकि काटे गए क्षेत्र में सूजन आ सकती है। कुल मिलाकर पीड़ित के शरीर पर कोई भी कसा वाली वस्तु न रहने दे।

=> जिस स्थान पर सांप ने काटा है, वहां ब्लेड या धारदार वस्तु से काटने की कोशिश न करें।

=> पीड़ित को जितनी जल्दी हो सके नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं और डॉक्टर से उसका प्राथमिक उपचार और एंटी वेनम इंजेक्शन (Anti Venom Injection) लगवाएं।

कौन से सांप होते हैं जहरीले

लगभग 25 से 30% सांप ऐसे होते हैं जिनमें जहर होता है। सांप की कुछ प्रजातियां जैसे कोबरा (Kobra) और करैत (Karait) है,जो जहरीले होते हैं, जिनके काटने से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ऐसी स्थिति में पीड़ित को एंटी वेनम इंजेक्शन (Anti Venom Injection) लगवाने की सख्त जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि जब भी सांप काटे तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए ताकि समय रहते उपचार कर व्यक्ति की जान बचाई जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+