बांदा: नाबालिग पीड़िता ने कहा- कोतवाल बोले, पहले गवाह लेकर आओ फिर लिखूंगा रेप का मुकदमा

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मानें तो जब शिकायत दर्ज कराने के लिए वह थाने गई तो थानाध्यक्ष ने पहले उससे गवाह लाने के लिए कहा और थाने से भगा दिया। अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मानें तो आरोपी ने 15 दिन पहले उसके साथ छेड़छाड़ भी की थी, जिस मामले में उसे जेल भी हुई थी।

physical attack with a minor girl in Banda

जानकारी के मुताबिक, मामला बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां दुकान से समान लेने के लिए गई हुई थी। तभी गांव का ही एक आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मानें तो ये वही आरोपी है जिसने बीते दिनों पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसे छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था, लेकिन वह जेल से छूट आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, जब पीड़ता पुलिस से न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची तो इंचार्ज साहब ने इंसानियत और वर्दी को शर्मसार करते हुए पीड़ित से दो गवाह लाने के लिए कहा। जिसके बाद पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+