UP: 'अगर यही करना था तो शादी क्यों की?', दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने दर्ज कराया केस

UP Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में दो बच्चों की मां प्रेमी के संग फरार हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद जो उसके बारे में जानकारी मिली तो पति थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है।

UP Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में फेसबुक के माध्यम से दो बच्चों की मां को एक शख्स से प्यार हो गया। प्यार होने के बाद हुआ उसके साथ फरार हो गई। काफी दिन तक पति उसकी खोजबीन करता रहा, उसके बाद सच्चाई सामने आई तो पति तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

इस मामले में पति द्वारा बांदा जनपद के मरका थाने में पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस महिला की खोजबीन में जुटी हुई है। वहीं पति द्वारा कहा गया कि अगर यही करना था तो मुझसे शादी क्यों की?

mother-of-two-children-married-with-facebook-lover-in-banda-up

दरअसल, यह पूरी घटना बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव के रहने वाले शख्स ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पिछले साल उसकी पत्नी घर पर दो बच्चों को छोड़कर अचानक गायब हो गई थी। उसने कहा कि काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि वह अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ भागी है।

पति द्वारा बताया गया कि वह मेहनत मजदूरी करके पत्नी के साथ रहता था और शादी के बाद परिवार भी ठीक-ठाक चल रहा था। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। उसने कहा कि उसकी पत्नी मोबाइल में फेसबुक चलाती थी। पत्नी को फेसबुक चलाने से उसने कभी मना नहीं किया था।

फेसबुक के माध्यम से ही एक शख्स से उसकी मुलाकात हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। उसने कहा कि उसे इस बात का तनिक भी भरोसा नहीं था कि उसकी पत्नी उसका साथ छोड़कर किसी दूसरे शख्स के साथ फरार होगी। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने फेसबुक फ्रेंड के साथ शादी कर ली है।

जिस युवक से उसकी पत्नी प्रेम करती है वह टॉयलेट सीट लगाने का काम करता है। पत्नी के भाग जाने के बाद बच्चे भी घर पर परेशान हैं। इस मामले में मरका थाना अध्यक्ष रमेश कुमार द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा अपने पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+