बांदा: पिता ने अपने ही बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक पिता ने अपने ही पुत्र को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

father murdered his son in banda

पिता-पुत्र में काफी दिनों से चल रहा था ​विवाद

पूरा मामला बांदा जनपद के तिन्दवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरम का पुरवा का है। यहां रहने वाले गोपाल ने अपने ही बेटे अनिल को मौत के घाट उतार दिया है। परिजनों ने बताया है कि पिता और पुत्र में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। कभी-कभी दोनों में हाथापाई भी हो जाती थी। बुधवार की सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद पिता गोपाल ने अनिल को लाठी लेकर दौड़ा लिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से अनिल के ऊपर वार कर दिया, जिससे अनिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से घर में मातम पसर गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, कर रही पूछताछ

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। संबंधित थाने ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हत्या की घटना को अंजाम देने के आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+