UP : BJP की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह का शव फांसी से लटका मिला, पति फरार

बांदा, 27 अप्रैल: यूपी के बांदा से बड़ी खबर सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर में रहने वाली भाजपा नेत्री और जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में उनका शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पति डॉ. दीपक सिंह गौर भी भाजपा नेता हैं। वह मौके से फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पति दीपक सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

BJP district panchayat member Shweta Singh Gaur found dead in banda

महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी थीं श्वेता सिंह

श्वेता सिंह जसपुरा क्षेत्र के वॉर्ड 12 से बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य और भाजपा में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी थीं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। बुधवार को श्वेता का शव उनके घर में फांसी से फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस, डॉग स्कवॉड और अन्य टीम मौके पर पहुंची। कमरा बंद कर श्वेता सिंह ने फांसी लगाई थी।

पति-पत्नी के बीच ठीक नहीं थे रिश्ते

एसपी अभिनंदन ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। ससुराल और मायके पक्ष के बीच समझौता होना था। आज सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद ही श्वेता सिंह ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पति दीपक सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

'घायल नागिन घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए'

बता दें, एक दिन पहले ही श्वेता सिंह ने स्टेटस लगाया था 'घायल नागिन घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए।' इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+