Banda: नहर किनारे पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका का लाश, 12 घंटों से लापता थे दोनों

बांदा जिले में नहर किनारे प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। दोनों शवों को पेड़ पर झूलते देख लोगों के होश उड़ गए।

Banda News

Banda News: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आई है। यहां एक युवक और किशोरी का शव रविवार (01 जनवरी) की सुबह नहर किनारे पेड़ पर लटके मिले हैं। दोनों के शव मिलने के बाद इलाके हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतक प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। कोहरा छंटने के बाद ग्रामीणों को शव नजर आए थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही बांदा एसपी अभिनंदन भी पुलिस बल के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतकों के परिजनों ने दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों के जिस्म में चोट के निशान भी मिले है, जिसके बाद ऑनर किलिंग की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यह वारदात बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा की है।

बता दें, नरैनी रोड निवासी सुशील समदरिया (22) और दूसरे मोहाल की 17 वर्षीय किशोरी की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है। रविवार सुबह नहर की पुलिया से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान थे। हाथों में पीटने के निशान मिले। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उधर, घटनास्थल पहुंचे युवक और किशोरी के परिजन एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं, लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने के अंदेशा के चलते कोतवाली पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स को मौके पर बुलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+