बांदा: पत्नी का कटा सिर लेकर दो किलोमीटर थाने पहुंचा पति, बोला- 'मुझे गिरफ्तार कर लो'

बांदा। बबेरू थाना क्षेत्र के नेतानगर इलाके में शुक्रवार की सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हिल जाएंगे। दरअसल, यहां एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी का गला धड़ से अलग करके उसकी नृशंस हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने कथित प्रेमी पर भी फरसे से हमला किया। जिसमें वह घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कटा सिर हाथों में लेकर दो किलोमीटर थाने पहुंच और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए आत्‍मसमर्पण कर दिया। इस शख्‍स के हाथ में महिला का कटा सिर देखकर पुलिसवालों के होश उड़ गए। उन्‍होंने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

Recommended Video

    बांदा: पत्नी का कटा सिर लेकर दो किलोमीटर थाने पहुंचा पति, बोला- 'मुझे गिरफ्तार कर लो'
    Banda: Man beheads wife, surrenders at Baberu Police Station

    बबेरू थाने पहुंचकर किन्नर यादव नाम के शख्स ने गुनाह कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी विमला (35) के अवैध संबंध पड़ोस में रहने वाले रमाकांत के साथ चल रहे थे। उसने कई बार पत्नी को इस रिश्ते को तोड़ने के लिए समझाया था। शुक्रवार सुबह वह टहलने निकला था। सुबह करीब पौने नौ बजे घर लौटा तो रवि उसके घर में मौजूद था। पत्नी को पुरुष मित्र के साथ देख किन्नर भड़क गया। उसने घर में रखा फरसा उठाया और ताबड़तोड़ पत्नी के गर्दन पर हमला कर सिर, धड़ से अलग कर दिया।

    रमाकांत द्वारा बीच बचाव की कोशिश पर उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रमाकांत की दाईं ओर की कनपटी फरसे से कट गई। लहूलुहान हालत में भागते हुए रमाकांत भी थाने पहुंचा गया। उधर, किन्नर खुद एक हाथ में पत्नी का सिर और दूसरे में फरसा लेकर थाने पहुंच गया। दिल दहला देने वाला नजारा देख पुलिसवाले घबरा गए। किन्‍नर ने थाने पहुंचते ही अपना जुर्म कबूल कर लिया। पु‍लिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कटा सिर लेकर पुलिस उसके घर पहुंची और धड़ के साथ शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ही घायल रमाकंत को जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया।

    रास्ते में लोगों ने रोका तो कर दिया हमला
    करीब दो किलोमीटर दूर स्थित बबेरू थाने तक किन्नर, पत्नी का सिर और खून से सना फरसा हाथ में लेकर पैदल चला गया। यह खबर आगे तक फैलती गई और रास्ते भर दहशत का माहौल बना रहा। बीच में उसे कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया, इससे डरे-सहमे लोग दूर से उसे देखते रहे और कानाफूसी करते रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+