Banda : 'बेड पर कुत्ते' और 'ट्रामा सेंटर' में घूमती गाय, सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो हुआ वायरल

इन वीडियोस में कुत्ते और आवारा गाय बड़े ही आराम से अस्पताल के ट्रामा सेंटर वार्ड के अंदर विचरण करते नजर आ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इन्हें यहां से भगाने वाला कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नजर नहीं आ रहा।

Banda Cow roaming in government hospital dog on patient bed video went viral up news

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के सभी प्रयासों पर पानी फेरती कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। बाँदा जिला अस्पताल की इन वीडियोस में कुत्ते और आवारा गाय बड़े ही आराम से अस्पताल के ट्रामा सेंटर वार्ड के अंदर विचरण करते नजर आ रहे हैं। सीएम व डिप्टी सीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ाती हुई यह वीडियोस बांदा जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही को दर्शाती हैं। हालांकि जिला अस्पताल के सीएमएस से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मरीज के बेड पर कुत्ता, गाय ट्रामा सेंटर में

मरीज के बेड पर कुत्ता, गाय ट्रामा सेंटर में

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीरें बाँदा जिला अस्पताल की हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रामा सेंटर के अंदर मरीज के बेड पर एक कुत्ता बिस्कुट खा रहा है। तो वही एक आवारा गाय मरीजों और तीमारदारों के बीच घूमती हुई नजर आ रही है। बड़ी बात यह है कि इन्हें यहां से भगाने वाला कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नजर नहीं आ रहा। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि सरकार का जो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश हैं, क्या इस अस्पताल में उनका पालन करना आवश्यक नहीं है ? हालांकि जिला अस्पताल के सीएमएस से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो मेरे भी संज्ञान में आया है और अब मैं इस मामले की जांच करा रहा हूं कि आखिर आवारा पशु यहां पर कैसे पहुंचे. और जो भी लोग इसमें दोषी होंगे उन पर कार्रवाई करने का काम किया जाएगा।

पहले भी हुए हैं ऐसे वीडियोस वायरल

पहले भी हुए हैं ऐसे वीडियोस वायरल

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जो कुत्ते और आवारा गाय के घूमने के वीडियो वायरल हो रहे हैं, वह यहां के लिए नए नहीं है। इसके पहले भी यहां से ऐसी ही तस्वीरें सामने आ चुकी है। यही नहीं, आलाधिकारियों से इस मामले में पहले भी शिकायत की गई है। लेकिन जिम्मेदारों पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिसका नतीजा यही है कि जिला अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ-साथ आवारा पशुओं का भी यहां आना जाना रहता है। जिसके चलते यहां पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Recommended Video

    औरंगाबाद: अस्पताल कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा पुलिस को उठाना पड़ा, देखिए रिपोर्ट
    मामले को लेकर ऊपर तक जाएंगे समाजसेवी

    मामले को लेकर ऊपर तक जाएंगे समाजसेवी

    जिला अस्पताल से कुत्ते और गाय के विचरण करने के वीडियो के संबंध में एक समाजसेवी ए.एस नोमानी ने कहा कि एक वायरल वीडियो हमने भी देखा है जिसमें कुत्ते और गाय अस्पताल के अंदर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं और वीडियो में कुत्ता मरीज के पास कुछ खाना खाता हुआ भी दिख रहा है। इन्होंने कहा कि अगर यह कुत्ता मरीज पर हमला कर देता तो फिर इसका जिम्मेदार कौन होता। इसलिए इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हम लोग पहले प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे और अगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो हम ऊपर शासन में बैठे लोगों तक भी इस मामले को लेकर जाएंगे।

    Banda: नहर किनारे पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका का लाश, 12 घंटों से लापता थे दोनों

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+