महिला ने प्रेमी को बुलाया घर, फिर देवर के साथ मिलकर दी ऐसी दर्दनाक मौत
Ballia news, बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला के मना करने के बावजूद प्रेमी उससे मिलने के लिए उसके ससुराल तक पहुंच जाता था। इस बात से परेशान होकर महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।

29 दिसंबर को परिजनों ने लिखवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
पुलिस को एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी जांच के बाद उसकी पहचान सुखपुरा थानाक्षेत्र के रहने वाले नागेंद्र साहनी के रूप में हुई। एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि युवक अपने घर पर एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर गया था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 29 दिसंबर 2018 को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।
जांच में सामने आई महिला से अवैध संबंध की बात
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि नागेंद्र के एक महिला से अवैध संबंध थे। महिला ने नागेंद्र को अपने बच्चे के बर्थडे पार्टी में बुलाया था, जहां अपने देवर के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications