यूपी चुनाव : BJP विधायक सुरेंद्र सिंह का कटा टिकट, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
बलिया, 7 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार रात अपने 45 प्रत्याशियों की 8वीं लिस्ट जारी की है। नई लिस्ट में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कट गया है। पार्टी ने बलिया नगर से विधायक और मंत्री रहे स्वरूप शुक्ला को बैरिया विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सुरेंद्र सिंह मंगलवार को अपना नामांकन कर सकते हैं।
Recommended Video

बयानबाजी के कारण चर्चा में रहते हैं विधायक सुरेंद्र सिंह
बैरिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह आरएसएस के पदाधिकारी रहे हैं। वह अपनी बयानबाजी के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। भरत सिंह के सांसद बनने के बाद पार्टी ने 2017 में उन्हें यहां से टिकट दिया था। भरत फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव में वह भी दावेदारी करेंगे। वर्तमान में बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद हैं। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह की वीरेंद्र सिंह मस्त से भी पटरी नहीं खाती। दोनों की अदावत कई बार सड़कों पर भी दिख चुकी है।
बलिया से स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को टिकट
बीजेपी ने यूपी में उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। जिसमें स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बलिया से टिकट दिया गया है। इसके अलावा भाजपा ने इस लिस्ट में सात महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने शिवपुर से अनिल राजभर, बलिया से दयाशंकर सिंह, अमेठी से संजय सिंह, इसौली से ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, सुल्तानपुर से विनोद सिंह, लम्भुआ से सीताराम वर्मा, रानीगंज से धीरज ओझा, इलाहाबाद उत्तर से हर्ष बाजपेयी, बाराबंकी से रामकुमारी मौर्य को टिकट दिया है। बता दें, 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए बीजेपी अब तक 355 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications