UP Ballia News: अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल
UP Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में रविवार को भीषण हादसा हो गया। बलिया जनपद के फेफना रसड़ा मार्ग पर चिलकहर पट्टी के समीप सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद चार लोगों की मौत हो गई वहीं करीब आठ लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाई, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आठ से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस द्वारा मृतकों के पास से मिले कागजात के आधार पर उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया गया। रविवार को चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पुलिस द्वारा बताया गया कि दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि मूल रूप से मऊ के रहने वाले करीब दर्जन भर लोग किसी कार्यक्रम में खाना बनाने के बाद ऑटो से ही मऊ वापस लौट रहे थे। ऑटो सवार लोग गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर पट्टी में पहुंचे थे। इसी दौरान रात करीब 1:30 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
यह लोग हुए घायल
इस दुर्घटना में मऊ जनपद के बाड़ी खमरिया निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद आफताब, डोमनपुर निवासी 42 वर्षीय शमीम अहमद, काजीपुरा निवासी 45 वर्षीय सेराज काशीपुर निवासी 34 वर्षीय अमिताभ आलम, अमीनपुरा निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद हाशिम, जमालपुर निवासी 26 वर्षीय इस्माइल, मोहम्मद टोला निवासी 55 वर्षीय इस्तकार अहमद और 42 वर्षीय अबू लैश व अन्य लोग शामिल हैं।
इन लोगों की हो गई मौत
वही इस दुर्घटना में मऊ जनपद के रहने वाले 65 वर्षीय मोहम्मद पुत्र रफीउल्लाह 58 वर्षीय खुर्शीद अहमद पुत्र मुख्तार अहमद 45 वर्षीय फिरोज अहमद पुत्र इजहार अहमद और 34 वर्षीय मंजर कमल पुत्र शब्बीर अहमद आदि की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों और मृतकों के घर वाले भी बलिया पहुंच गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications