Ballia: प्यार की सजा, मौत के बाद न पति आया न परिजन, पुलिस को करवाना पड़ा अंतिम संस्कार

बलिया कारागार में प्रेमी के साथ जहर खाने वाली महिला का पुलिस ने रात में अंतिम संस्कार करवा दिया। प्रेमी के कारण ही महिला का पति भी उसे छोड़ दिया था। मौत के बाद पति और परिवार वाले उसकी लाश लेने से इंकार कर दिए।

Ballia News Lover

Ballia जिले में पिछले दिनों जेल में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका प्रेमी के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर ली। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया, वहीं प्रेमी की स्थिति गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेमी की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं प्रेमिका की मौत होने के बाद उसके परिजन उसकी लाश लेने से इंकार कर दिए। परिजनों द्वारा लाश न लिए जाने के चलते अंत में पुलिस द्वारा नियमानुसार मृतक का दाह संस्कार कराया गया।

बिस्किट में जहर मिलाकर पहुंची थी जिला कारागार

बिस्किट में जहर मिलाकर पहुंची थी जिला कारागार

दरअसल बीते बुधवार को बलिया जिला कारागार में बंद सूरज साहनी नामक कैदी से मिलने के लिए बांसडीह रोड क्षेत्र के सराय डुमरी गांव की रहने वाली नीलम पहुंची थी। मिलने के दौरान नीलम ने बताया कि वह सूरत ही पत्नी है और जेल में सूरज से मुलाकात के दौरान वह अपने साथ ले गई बिस्किट खुद भी खाई और सूरज को भी खिला दी। बिस्किट खाने के बाद दोनों की स्थिति गंभीर होने लगी जिसके बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पहुंचने के बाद नीलम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि सूरज की नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में उसका उपचार चल रहा है।

पति छोड़ चुका था नीलम का साथ

पति छोड़ चुका था नीलम का साथ

दरअसल नीलम की शादी 9 साल पहले फेफना थाना क्षेत्र के तीखा गांव निवासी पप्पू साहनी से हुई थी। हालांकि शादी के पहले से ही नीलम हांसनगर गांव निवासी सूरज साहनी से प्रेम करती थी। पिछले साल सूरज साहनी अपने गांव के ही रहने वाले एक युवक की हत्या के आरोप में जून 2021 में जेल चला गया। इधर साल भर पहले नीलम अपनी दो बेटियों शिवानी और सुहानी को लेकर ससुराल छोड़कर अपने मायके चली आई। इस दौरान नीलम का उसके पति से भी काफी अनबन हो गया। नीलम अपने घर पर रह रही थी, उसके बाद वह सूरज के घर गई जहां सूरज घर वालों ने भी उसे रखने से इंकार कर दिया। परेशान नीलम ने आत्मघाती कदम उठाने की योजना बनाई और बुधवार को अपने प्रेमी सूरत से मिलने के लिए बलिया जिला कारागार में पहुंची।

पति और परिवार वालों ने लाश लेने से कर दिया इनकार

पति और परिवार वालों ने लाश लेने से कर दिया इनकार

नीलम की मौत के बाद पुलिस द्वारा उसके परिवार और उसके ससुराल वालों को सूचना दिया गया। सूचना देने के बाद भी मृतका के परिवार और ससुराल का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं पहुंचा। 24 घंटे तक पुलिस द्वारा इंतजार किया जाता रहा लेकिन जब कोई भी व्यक्ति मृतका की लाश लेने के लिए राजी नहीं हुआ तो पुलिस द्वारा नियमानुसार अंतिम संस्कार कर आना पड़ा। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतका के चाचा और ससुराल के लोग पल्ला झाड़ लिया ऐसे में तीसरे दिन कोतवाली पुलिस द्वारा स्वयं उस का पंचनामा भरा गया और बलिया में स्थित शिवरामपुर गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार करवा दिया गया। इस मामले में प्रेमिका की मौत और परिवार वालों द्वारा उसकी लाश लेने से इनकार किए जाने को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+