Ballia: ओपी राजभर ने बताया मैनपुरी में क्यों रिजेक्ट हुआ पर्चा, बोले- उपचुनाव में सत्ता पक्ष का होता है कब्जा
Ballia पहुंचे ओपी राजभर ने बताया कि मैनपुरी उपचुनाव में उनके प्रत्याशी का पर्चा क्यों रिजेक्ट हुआ, उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में सत्ताधारी दल का कब्जा होता है
नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar) शनिवार को Ballia जिले के मनियर नगर पंचायत में सुभासपा कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी सत्ता में होती है उपचुनाव में उसी पार्टी की जीत होती है।

इसलिए मैनपुरी में खारिज हुआ पर्चा
मैनपुरी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने के मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि शपथ पत्र के वजह से मैनपुरी में हमारे प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पर्चा खारिज नहीं हुआ होता तो हम लोग छमाही परीक्षा पास कर लिए होते। वहीं उपचुनाव पर किसी पार्टी के समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम किसी को समर्थन नहीं करेंगे हमारा वोटर चालाक है और स्वतंत्र है। हमारा वोटर जानता है कि उसका भला कहां है।

उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी का रहता है कब्जा
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चुनाव के आंकड़ों को उठाकर देख लीजिए जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि जो भी पार्टी सत्ता में रहती है उपचुनाव में भी उसी की जीत होती है। इस दौरान उन्होंने आजमगढ़ और गोला चुनाव का उदाहरण भी दिया। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर द्वारा भारतीय जनता पार्टी की जीत की तरफ इशारा किया गया है। मैनपुरी को लेकर पूछे गए एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से जब मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़े थे तो 95000 मतों से जीते थे। ऐसे में बसपा का वोट निकाल लिया जाए तो मैनपुरी का क्या हाल होगा यह सभी लोग जानते हैं।

आवास और शौचालय के लालच में न पड़ें
मनियर के चांदुपाकड़ इलाके में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आवास और शौचालय के लालच में ना पड़े। अपने बच्चे को बनाए और उनको उनका अधिकार दिलाएं। आपके बच्चे जब शिक्षित होंगे तो वे अपने और अपने समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंग। राजभर ने यह भी कहा कि जब एक गरीब का बच्चा पढ़ लिख कर सदन में पहुंचेगा तो वह गरीबों की आवाज को बुलंद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सुभासपा को छोड़कर अभी तक कोई भी पार्टी गरीब लोगों के आवाज को सदन में नहीं उठाई है। यही कारण है कि आरक्षण का लाभ भी गरीबों को नहीं मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications