Ballia News: मेडिकल स्टोर में बंदरों की दावत, ENO-ORS व ग्लूकोज के अलावा खा गए विटामिन की गोलियां
UP Ballia News: सोशल मीडिया पर अक्सर उत्पाती बंदरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। बंदर एक से एक ऐसे कारनामे करते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सामने आया है।
बलिया जिले में उत्पाती बंदरों का एक झुंड एक मेडिकल स्टोर में घुस गया। इसके बाद बंदरों ने मेडिकल स्टोर में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उत्पाती बंदरों ने मेडिकल स्टोर में रखी विटामिन की गोलियों के साथ ईनो-ओआरएस और कई अन्य दवाएं भी खा लीं।

सुबह जब मेडिकल स्टोर संचालक दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया। इसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खोलकर जांच की तो उनके होश उड़ गए। अब वही सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रोशनदान से मेडिकल स्टोर में प्रवेश किए थे बंदर
दरअसल, ये पूरी घटना बलिया जिले के टीटी कॉलेज चौराहे के पास की है। नारायणपुर गांव निवासी धनंजय वर्मा टीडी कॉलेज चौराहे के पास राजश्री नाम से अपना मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। दुकानदार ने मीडिया को बताया कि 2 अगस्त को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।
अगले दिन जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो और दरवाजा खोल कर दुकान में प्रवेश किए तो अंदर का नजारा देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मेडिकल स्टोर में रखी गई दवाइयां पूरे कमरे में बिक्री हुई थीं। दरवाजा बंद था ऐसे में कोई व्यक्ति बाहर कैसे प्रवेश कर सकता था।
फिलहाल इसके बाद धनंजय वर्मा ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो देखकर हैरान रह गए। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि देर रात बंदर रोशनदान के रास्ते मेडिकल स्टोर में घुसे थे। घुसने के बाद बंदर मेडिकल स्टोर में जमकर उत्पात मचाते नजर आए।
धनंजय वर्मा के मुताबिक, बंदरों ने मेडिकल स्टोर में रखी ENO-ORS और ग्लूकोज के अलावा विटामिन की गोलियां, बिकासूल की गोलियां और कई अन्य गोलियां भी खा लीं। दुकानदार द्वारा यह भी बताया गया कि आश्चर्य की बात यह है कि साइड इफेक्ट वाली दवाइयों को बंदरों ने छुआ तक नहीं। दुकानदार के मुताबिक करीब 15 से 20 रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल बंदरों के उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो अब चर्चा में है।












Click it and Unblock the Notifications