Love Jihad: नाबालिग से रेप कर फरार हुआ बेटा, पिता बोला- मुझसे करा दो न‍िकाह

Love Jihad Case In Ballia: बलिया। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) में अब्दुल रहमान नाम के एक युवक पर नाबालिग लड़की से रेप कर अश्‍लील वीडियो बनाकर उसके पूरे परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा है। मामला पंचायत तक पहुंचा तो आरोपी के पिता ने पीड़ि‍त नाबालिग लड़की से निकाह करने की बात कह डाली। दरअसल, पंचायत ने पूरी बात सुनकर फैसला लिया कि आरोपी रहमान को पीड़िता से शादी करनी होगी। इस पर आरोपी के पिता ने कहा कि उनका बेटा तो फरार है, इसलिए नाबालिग पीड़िता का निकाह उससे ही करा दिया जाए। पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर ल‍िया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Love Jihad case in ballia accused father son arrested

क्‍या है पूरा मामला

मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि यहां रहने वाले अब्दुल रहमान ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद अब्‍दुल अश्‍लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़ित परिवार ने पंचायत की शरण ली। पंचायत ने पूरा मामला सुनने के बाद आरोपी रहमान को नाबालिग पीड़िता से शादी करने का फैसला लिया। इस दौरान वहां मौजूद आरोपी का पिता बोला कि बेटा तो फरार है, इसलिए उससे ही पीड़ि‍ता का न‍िकाह करा दिया जाए।

पुलिस ने आरोपियों को ग‍िरफ्तार कर भेजा जेल

मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान और उसके पिता पर लव जेहाद समेत कई मामलों में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें, उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ कानून ('उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2020) लागू कर दिया है। इस कानून के तहत 1 से 5 साल तक की सजा के साथ 15 हजार के जुर्माने का प्रावधान है। अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की महिला के साथ छल, कपट या बल से धर्म परिवर्तन के मामलों में 3 वर्ष से 10 वर्ष तक सजा का प्रावधान है और जुर्माना 25 हजार है। कानून लागू होने के बाद भी प्रदेश में लव जिहाद के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+