Ballia: बेटे की मौत की खबर सुन पिता के भी निकल गए प्राण, पहले पिता फिर बेटे का हुआ अंतिम संस्कार

बलिया जिले में सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती बेटे की मौत हो जाने की सूचना मिलने के बाद सदमे में उसके पिता की भी जान चली गई। दो मौतों के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Ballia Accident News Father Son

Ballia जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा था इसी दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली इस दौरान उसके पिता को सदमा लगा और पिता की भी सांसे थम गई। पिता और पुत्र की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ था घायल
दरअसल बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय सुशील पासवान रविवार को आवश्यक काम से बाजार गया था और रविवार रात में वह वापस आ रहा था इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सुशील को वहां मौजूद लोग नजदीकी अस्पताल में ले गए जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार अल सुबह उसकी मौत हो गई।

बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए पिता
बताया जा रहा है कि उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोने चिल्लाने लगे किसी भी सुशील के 62 वर्षीय पिता रामायण पासवान को सदमा लगा और लोग उनके चेहरे पर पानी का छिड़काव करने लगे लेकिन उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग रामायण पासवान को अस्पताल लेकर पहुंचते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत होने के बाद पिता की मौत हो जाने के चलते परिवार में मातम पसर गया। वहीं एक्सीडेंट में मौत होने के चलते सुशील पासवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और उसके पिता रामायण पासवान का अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम किए जाने के बाद सुशील पासवान का शव सायं काल परिजनों को मिला उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत हो जाने के चलते मातम पसरा हुआ है वही गांव में भी माहौल गमगीन है।

Recommended Video

    बलिया: सफाई कर्मचारियों के हड़ताल से बिगड़े रसड़ा की सूरत–ए–हाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+