बलिया: मुस्लिम दंपती ने बच्चे का नाम रखा 'कोरोना', दिया ये संदेश

बलिया। कोरोना वायरस का खौफ देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैला हुआ है। लोग चाहते हैं कि कोरोना और लॉकडाउन वापसी न करें, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे हमेशा के लिए अपने घर में रखने जा रहे है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सामने आया है। यहां होमगार्ड विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपने नवजात शिशु का नाम 'कोरोना' रखा है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरा रोड पुलिस चौकी पर होमगार्ड पद पर कार्यरत रियाजुद्दीन की पत्नी शमा परवीन ने शुक्रवार रात बिल्थरा रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटे को जन्म दिया। रियाजुद्दीन ने बताया कि उन्होंने अपने नवजात शिशु का नाम 'कोरोना' रखा है। बच्चे का नाम कोरोना रखने के बारे में सवाल किया जाने पर रियाजुद्दीन ने कहा कि वर्तमान समय में समूचा विश्व कोरोना वायरस से कराह रहा है। ऐसे में ‘मेरा बेटा सन्देश देने का काम करेगा कि लोग कोरोना से बचाव को लेकर चौकसी बरते।

गोरखपुर में बच्ची का नाम रखा था 'कोरोना'

गोरखपुर में बच्ची का नाम रखा था 'कोरोना'

बता दें, ऐसा ही एक मामला योगी आदित्यनाथ गृहजनपद गोरखपुर से सामने आया था, जहां एक दंपती अपने बेटी का नाम कोरोना रखा है। यहां कौड़ीराम कस्‍बे के सोहगौरा गांव के रहने वाले बबलू त्रिपाठी की पत्‍नी रागिनी त्रिपाठी को 22 मार्च सुबह जनता कर्फ्यू के बीच प्रसव पीड़ा शुरु हुई। पेशे से इंजीनियर देवर नीतेश राम त्रिपाठी ने भाभी रागिनी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसने दोपहर 12.20 बजे एक बच्‍ची को जन्‍म दिया। बच्‍ची के पैदा होने के बाद सभी परिवार के सदस्‍यों ने उसका नाम कोरोना रखने का फैसला किया है। बच्‍ची के चाचा नितेश ने बताया कि आज जनता कर्फ्यू का दिन है। ऐसे में कोरोना से अच्‍छा नाम उनके परिवार को नहीं दिखाई दिया। मीडियाकर्मी के सवाल पर नवजात बच्ची के चाचा ने कहा- इस वायरस से हमें अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही पूरी दुनिया एकजुट भी हुई है। बच्ची का इससे अच्छा कोई और नाम नहीं हो सकता है।

देवरिया में बच्चे का नाम रखा था 'लॉकडाउन'

देवरिया में बच्चे का नाम रखा था 'लॉकडाउन'

वहीं, देवरिया में नवजात बच्चे का नाम लॉकडाउन रखा गया है। बच्चे के माता-पिता का कहना है कि देश में लॉकडाउन के चलते उन्होंने अपने बच्चे का ये नाम रखने का फैसला किया है। कोरोना वायरस से बचाव का संदेश देने के लिए उन्होंने यह नाम रखने का फैसला किया। बता दें, बच्चे का जन्म सोमवार को हुआ था। बच्चे के पिता पवन ने कहा, कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा देखते हुए देश के मुखिया लगातार निर्णय ले रहे हैं। सरकार इस महामारी को रोकने के लिए जो कदम उठा रही है, उसका हम सभी को पालन करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+