Ballia News: हाईवे के किनारे लावारिस सूटकेस में मिली युवती की लाश, फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में हाईवे के किनारे एक सूटकेस में रविवार को युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूटकेस से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो खोलने के बाद लाश मिलने पर ग्रामीण भी हैरान रह गए।

जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया इसके अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मृतका के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ और जांच पड़ताल जारी है।

body-of-a-girl-found-in-an-abandoned-suitcase-on-the-side-of-the-highway

दरअसल, बलिया जनपद के बैरिया थाना अंतर्गत दया छपरा-प्रसाद छपरा के बीच नेशनल हाईवे 31 से करीब 100 मीटर दूर एक खेत में लाल रंग का सूटकेस दिखाई दिया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सूटकेस से दुर्गंध आ रही थी, ऐसे में ग्रामीणों ने इसके बारे में बैरिया थाने को सूचना दी।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में सूटकेस को खोला गया तो उसमें एक युवती की लाश मिली। सूटकेस में रखी लाश सड़ गई थी और अत्यधिक दुर्गंध के चलते वहां और रुकना मुश्किल हो गया।

लाश मिलने के बाद पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई। उसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों द्वारा संभावना जताई गई की मृतका की उम्र करीब 15 से 16 के बीच होगी। लोगों का यह भी कहना है कि ज्योति की हत्या कहीं और करने के बाद हत्यारे द्वारा लाश को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में लाश भरकर झाड़ी में फेंकी गई होगी। बाद में सूटकेस को खींचकर कुत्ते खेत में लेकर चले आए होंगे। फिलहाल इस बारे में थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह द्वारा बताया गया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+