बलिया कांड: विधायक सुरेंद्र सिंह को नोटिस भेजने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर बरसाए फूल

बलिया। कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुलाई गई खुली बैठक में एक शख्स की गोली मारकर हत्या मामले में बवाल मचा हुआ है. इसी बीच बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी के पक्ष में बयान देने वाले भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) पर अब फूल बरसाए जाने का वीडियो सामने आया है। बता दें कि उनपर किसी और न नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने फूल बरसाए हैं। इससे पहले बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी के पक्ष में बयान देने के बाद सुरेंद्र सिंह को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस दिए जाने की बात सामने आई थी।

BJP state president shower flowers on MLA Surendra Singh

वहीं, अपने ऊपर फूल बरसता देख विधायक भी खुश नजर आ रहे है और हाथ जोड़कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह को धन्यवाद भी कर रहे है। दरअसल यह वीडियो बलिया का है। जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सिकंदरपुर के विधायक संजय यादव के यहां आयोजित कार्यक्रम श्री कृष्ण मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंच से विपक्ष पर जाम कर हमला बोला और प्रधानमंत्री मोदी की खूब तारीफ की।

बता दें कि बलिया गोलीकांड मामले में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बलिया कांड के आरोपी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में परिवार के साथ जाकर पुलिस से मुलाकात की थी। सुरेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह के परिवार वालों के बीच जाकर रोए भी थे, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से ही बीजेपी पर आरोपी का साथ देने का आरोप भी लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+