Ballia News: अखिलेश यादव के मंच पर पहुंचा युवक, सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने झट से पकड़ा, Video Viral
Ballia Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को बलिया पहुंचे। बलिया में अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मंच तक पहुंच गया।
उसके बाद युवक मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों की निगाह अचानक युवक पर पड़ी और उसे सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत पकड़ लिया। [Video अंत में है।]

कमांडो ने जब उसे पकड़ लिया तो वह अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाने लगा। युवक समाजवादी पार्टी की टोपी पहन कर पहुंचा था। हालांकि कमांडो ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
फिर उसे अखिलेश यादव के मंच से दूर भेज दिया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को देखकर कई लोगों द्वारा सवाल उठाया जा रहा है।
फिलहाल युवक कौन था और वह अखिलेश यादव के पास क्यों जाना चाहता था। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जिस समय युवक अखिलेश यादव के मंच के पास पहुंचा उस समय भोजपुरी गायक विजय लाल यादव समाजवादी गाना गा रहे थे।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना: बलिया में अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सनातन पांडेय के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने कहा कि मैं आप लोगों से समर्थन और सहयोग मांगने आया हूं। उन्होंने यह भी कहा कि 10 साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हम सभी को धोखा दिया है।
देखें Video-
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़े-बड़े उद्योगपतियों का करोड़ से अधिक का कर्ज माफ कर दिया गया जबकि किसान भाइयों का कर्ज माफ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसान भाइयों का कर्ज माफ किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications