बलिया हत्याकांड: कोर्ट ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। धीरेंद्र सिंह 48 घंटे बलिया पुलिस की कस्टडी में रहेगा। बता दें, पुलिस ने कोर्ट में अपील की थी कि मामले में अभी तक घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद नहीं हुआ है। इसकी बरामदगी और अन्य पूछताछ के लिए धीरेंद्र सिंह की कस्टडी रिमांड जरूरी है। कोर्ट ने धीरेंद्र को 22 अक्टूबर सुबह दस बजे से 24 अक्टूबर सुबह दस बजे तक 48 घंटे के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

ballia firing case court sent main accused dhirendra singh on 2 day police custody

क्या है पूरा मामला

बलिया के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर को कोटे की दुकान के आवंटन के लिए आयोजित की गई खुली बैठक में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एसटीएफ ने 18 अक्टूबर को मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। 19 अक्टूबर को सीजेएम कोर्ट में धीरेंद्र सिंह को पेश किया गया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। मामले में 5 नामजद सहित 10 आरोपी अभी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के द​बिश डाल रही पुलिस

डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि इस मामले में तीन नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीआईजी के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार उनके परिचितों, रिश्तेदारों के घरों पर दबिश डाली जा रही है। आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं, इसलिए लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। डीआईजी ने कहा कि धीरेंद्र सिंह की रिमांड मिलने के बाद उससे असलहे के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+