सरयू नहर परियोजना: पीएम मोदी ने अखिलेश पर ली चुटकी, कहा- ‘कुछ लोगों की प्राथमिकता फीता काटना है'

सरयू नहर परियोजना: पीएम मोदी ने अखिलेश पर ली चुटकी, कहा- ‘कुछ लोगों की प्राथमिकता फीता काटना है'

बलरामपुर, 11 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र ने आज (11 दिसंबर) को बलरामपुर में 9,800 करोड़ रुपए की लागत से तैयार सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया। सरयू नहर परियोजना प्रदेश के 09 जिलों के करीब 25 लाख किसानों को फायदा होगा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर चुटकी ली। पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ लोगों की प्राथमिका केवल फीता काटना होती है।'

Saryu Canal Project PM Narendra Modi Akhilesh Yadav Balrampur

पीएम नरेंद्र मोदी मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा,

मैं जब आज दिल्ली से चला तो मैं सुबह से इंतजार कर रहा था कि कब कोई आएगा और कहेगा कि मोदी जी इस योजना का फीता तो मैंने काटा था। कुछ लोगों की ऐसा कहने की आदत है, हो सकता है कि बचपन में इस योजना का फीता भी उन्होंने ही काटा हो। कुछ लोगों की प्राथमिकता फीता काटना है।

इस दौरान कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फाइलें बरसों से चल रही थीं, लेकिन इस एयरपोर्ट को शुरू करवाने का काम भी डबल इंजन की सरकार ने ही किया। समाजवादी सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा,

Recommended Video

    PM Modi ने किया Saryu Nahar Project का उद्घाटन, Balrampur में विपक्ष पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    पहले की सरकारें माफिया को संरक्षण देना, बाहुबलियों को बढ़ावा देना और जमीनों पर अवैध कब्जा करवाती थीं, लेकिन आज योगी की सरकार माफिया की सफाई में जुटी है, गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी सभी को सशक्त करने में जुटी है।

    इस दौरान पीएम ने मंच से बोलते हुए कहा कि आज से करीब 50 साल पहले इस (सरयू नहर) योजना पर काम शुरू हुआ था। लेकिन इस का काम अब जाकर पूरा हुआ है। जब इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था तो इसकी लागत 100 करोड़ से भी कम थी, आज ये लगभग 10,000 करोड़ खर्च करने के बाद पूरी हुई है। पहले की सरकारों की लापरवाही की 100 गुना ज्यादा कीमत देश को चुकानी पड़ी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+