बलरामपुर: आतंकी अबु को लेकर उसके गांव पहुंची दिल्ली पुलिस, तीन और लोग हिरासत में

लखनऊ। धौलाकुआं से पकड़े गए इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी मुस्तकीम उर्फ अबु यूसुफ को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल रिमांड पर लेकर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के बढ़या भैंसाही गांव लायी। शुक्रवार की रात में मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा आतंकी अबु यूसुफ उर्फ मुस्तकीम बढ़या भैंसाही गांव का निवासी है। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। यहीं नहीं उसके निशाने पर अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर भी था। उतरौला क्षेत्र से पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया है।

Delhi police special cell brought Abu Yusuf to village

दिल्ली में आतंकी अबु यूसुफ के पकड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस बढ़या भैंसाही गांव में आकर छानबीन में लग गई । अबु यूसुफ के घर पर सरकारी ताला लगाकर सील कर दिया गया। अबु हाशिम पारा इलाके में कॉस्मेटिक्स की दुकान करता था। शुक्रवार को अबु यूसुफ अपने किसी रिश्तेदार का इलाज कराने की बात कहकर लखनऊ गया था और उसके बाद से ही लापता था। धौलाकुआं मुठभेड़ में पकड़े जाने के बाद आगे छानबीन के लिए उसको उसके गांव लाया गया। यहां से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी अबु के पिता मोबिन समेत तीन और लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया मोबिन चूड़ी का काम करता है। मोबिन के भतीजे फारूक और वसीम नाम के शख्स को को भी हिरासत मे लिया गया है। यूपी एटीएस की मदद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले में आगे छानबीन कर रही है।

Delhi police special cell brought Abu Yusuf to village

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 36 साल का आतंकी अबु यूसुफ उर्फ मुस्तकीम खान इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रॉविंस (आईएसकेपी) से जुड़ा था। दिल्ली पुलिस ने उसके पास से बरामद आईईडी को निष्क्रिय किया। अबु युसुफ दिल्ली में बम ब्लास्ट करने की फिराक में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+