Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरकारी अस्पताल में खिड़की से घुसे चोरों ने उड़ाए लाखों, सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी भी तोडा

जिला संयुक्त अस्पताल के एस एल 2 लैब के पीछे के खिड़की की जाली काट कर अज्ञात चोर लैब में रखा लैपटाप, कंप्यूटर, इन्वरटर की बैटरी सहित करीब 10 लाख का सामान चुरा ले गए।

Balrampur Thieves entered the government hospital through the window and looted lakhs broke the CCTV

बलरामपुर जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आम जनता की तो बात छोड़िए, अब चोर सरकारी संपत्तियों पर भी धावा बोल रहे हैं। जिले के तमाम क्षेत्रों में चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन बलरामपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर जिला संयुक्त अस्पताल के एस एल 2 लैब के पीछे के खिड़की की जाली काट कर अज्ञात चोर लैब में रखा लैपटाप, कंप्यूटर, इन्वरटर की बैटरी सहित करीब 10 लाख का सामान चुरा ले गए। अब ऐसे में पुलिस पर भी सवालिया निशान उठ रहे है कि आखिर पुलिस रात्रि में गश्त करती भी है या नहीं।

Balrampur Thieves entered the government hospital through the window and looted lakhs broke the CCTV

लैब के खिड़की काटकर घुसे अंदर, उड़ा ले गए लाखों का सामान
दरअसल, पूरा मामला यूपी के बलरामपुर जनपद के जिला संयुक्त अस्पताल का है। यहां के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रवीण कुमार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला संयुक्त अस्पताल में स्थित एसएल 2 लैब के पीछे की खिड़की की जाली काट कर अज्ञात चोर अंदर दाखिल हुए और वहां रखे 2 लैपटाप, कंप्यूटर, प्रिंटर, इनवरटर बैट्री, रूम हीटर, सहित करीब 10 लाख रुपए के सामान को चुरा ले गए।
सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी तोडा, डीवीआर भी चुरा लिया
इतना ही नहीं जाते जाते चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और डीवीआर भी आपने साथ उठा ले गए। उन्होंने बताया कि इस घटना का खुलासा आज उस समय हुआ जब लैब के कर्मचारी कार्य करने के लिए पहुंचे और उन्होंने देखा कि तमाम समान गायब है। लैब का सामान गायब देखकर कर्मचारी हक्का-बक्का रह गए, उन्होंने बताया की लैब इंचार्ज राम चरण द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है ।

Balrampur Thieves entered the government hospital through the window and looted lakhs broke the CCTV

Recommended Video

    बरेली: रुपया सोना नहीं ये चोर करते थे ऐसे सामान की चोरी रह जाएंगे हैरान

    थाना अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा
    थानाध्यक्ष राज कुमार सरोज ने बताया कि अस्पताल के लैब इंचार्ज रामचरण द्वारा चोरी की तहरीर दी गई है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+