Balrampur : एसपी आवास पर तैनात सिपाही ने सरकारी असलहे से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप
Balrampur Constable Suicide : एसपी आवास पर तैनात एक सिपाही ने देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सिपाही ने सुबह तकरीबन 3 बजे खुद को गोली मार ली।

बलरामपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसपी आवास पर तैनात एक सिपाही ने देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सिपाही ने सुबह तकरीबन 3 बजे खुद को गोली मार ली, जिसकी इसकी सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया है। सिपाही के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस मामले में क्या कुछ कहना है एसपी बलरामपुर का
पुलिस अधिकारी केशव कुमार मामले में जांच की बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अभिषेक यादव साल 2020 बैच के सिपाही थे। वह पुलिस लाइन में तैनात थे, वहीं सोमवार की रात 12 से 3 बजे के बीच उनकी ड्यूटी एसपी आवास पर संतरी के लिए लगाई गई थी। रात में वह नियत समय पर ड्यूटी पर पहुंचे, इसके बाद उन्होंने सरकारी असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

Recommended Video

कैसे मिली जानकारी
वहीं, रात में तीन बजे जब दूसरा सिपाही ड्यूटी करने के लिए वहां पहुंचा, तो सिपाही अभिषेक यादव को खून से लतपत देख सबके होश फाख्ता हो गए। उसने आनन-फानन में आला अफसरों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर आला अधिकारीयों के साथ अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications