सुलझी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री! पत्नी और मौलाना के अवैध प्रेम संबंध की भेंट चढ़ा 'जाफर अली'
Blind Murder Mystery Solved: नजमा खातून को अचानक सूचना मिली कि उसका पति मुंबई से वापस आ रहा है और अब यही रहेगा। इसलिए दोनों ने मिलकर जफर अली को रास्ते से हटाने के लिए घातक प्लान बनाया।

उत्तर प्रदेश की बलरामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक ब्लाइंड मर्डर के केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों ने रास्ते से महिला के पति को हटाने के लिए ट्रेन में उसकी हत्या करके लाश को तुलसीपुर थाना क्षेत्र के पास सरयू नहर में फेंक दिया था। पुलिस को जब मृतक का शव मिला तो उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए न केवल मृतक के परिजनों का पता लगाया। बल्कि घटना का सफल अनावरण करते हुए, कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके जेल भेजा जा रहा है।

मौलाना और शादीशुदा महिला का प्रेम प्रसंग
मृतक जाफर अली मूलता बढ़नी बाजार थाना क्षेत्र ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर का रहने वाला था, जो मुंबई में रोजी-रोटी के सिलसिले में नौकरी कर रहा था। घर पर मृतक की पत्नी नाज़मा खातून अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती थी। जफर अली के मकान के पास नूर मोहम्मद के मकान में थाना तुलसीपुर क्षेत्र के नैकिनिया का रहने वाला अशफाक पुत्र निजामुद्दीन जाकर रहने लगा। वह खुद को मौलाना बताते हुए, लोगों के लिए दुआ ताबीज करने का काम करता था। जाफर अली की पत्नी नजमा खातून भी उस मौलाना से दुआ ताबीज करवाने लगी। इसी दौरान उसका और मौलाना का प्रेम संबंध बन गया।
इश्क़ में रोड़ा बनने वाला था पति
इधर, नाज़मा का पति जाफर अली घर आकर बढ़नी बाज़ार में ही कुछ काम धंधा करने का प्लान करने लगा। जिसे पत्नी और मौलाना ने अपने संबंध में रोड़ा समझा और दोनों इस बात से परेशान रहने लगे। तभी नजमा खातून को अचानक सूचना मिली कि उसका पति मुंबई से वापस आ रहा है और अब यही रहेगा। इसलिए दोनों ने मिलकर जफर अली को रास्ते से हटाने के लिए घातक प्लान बनाया।

गला दबाकर हत्या, सरयू नहर में फेंका शव
दोनों ने जाफर अली से यात्रा के दौरान मोबाइल फोन के जरिए उससे संपर्क बनाया और उसे विश्वास में लेकर तुलसीपुर स्टेशन पर दवा देने के बहाने 25 जनवरी 2023 को उतार लिया। प्रेमियों ने जाफर को अपने साथ ले जाकर एक और साथी काले उर्फ सलीम पुत्र सुल्तान निवासी महमूद नगर थाना हरैया के साथ मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और 25-26 जनवरी की रात में उसके शव को सरयू नहर में फेंक दिया। जिसके बाद सोनपुर धुतकहवा के पास सरयू नहर में जाफर का शव 29 जनवरी को बरामद हुआ।
31 जनवरी को ही गिरफ्तार हो गई थी नाज़मा खातून
उक्त अभियोग में जब विवेचना शुरू की गई और टीमें गठित की गई तो यह पता चला की नाज़मा खातून अशफाक एवं काले उर्फ सलीम की पूरी संलिप्तता मिली। पुलिस ने अभियुक्त अशफाक और काले उर्फ सलीम को नैकिनिया से पहले सरयू नहर मोड़ से गिरफ्तार किया। इससे पहले ही घटना से संबंधित अभियुक्त नाज़मा खातून को बढ़नी सिद्धार्थनगर से पुलिस ने 31 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था। अभियुक्तों के पास से एक आदत मोटरसाइकिल, मृतक जाफर का बैग, कपड़े व ट्रेन का टिकट, इसके साथ ही घटना में प्रयोग की गई नशीली दवा बरामद हुई है।
Recommended Video


पूरी तरह से थी एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री
अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से तुलसीपुर के प्रभारी निरीक्षक और अतिरिक्त निरीक्षक नेसवाद टीम के साथ मिलकर अच्छा काम किया है। घटना में प्रयुक्त सभी तरह की चीजों को बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही इस घटना में कुल 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। एक अभियुक्त नाज़मा को 31 जनवरी को ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। जबकि दो अन्य अभियुक्त अशफाक और काले उर्फ सलीम को आज गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। घटना पूरी तरह से एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री थी। जिसे तुलसीपुर पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने मिलकर कम से कम समय में सुलझाने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications