'बाबा रामदेव नकली खाद्य पदार्थ बनाने वालों के सम्राट', बीजेपी सांसद ब्रजभूषण सिंह का बड़ा आरोप
बृज भूषण शरण सिंह ने पतंजलि प्रोडक्ट पर पर सवालिया निशान लगाते हुए बाबा राम देव पर जोरदार हमला किया है। बृज भूषण सिंह ने बाबा राम देव को नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों का सम्राट बताया है।

बलरामपुर पहुंचे बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने एक बार फिर बाबा रामदेव पर मिलावट को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों का सम्राट है। उन्होंने लोगों से मिलावट वाली चीजें न खाने की अपील की और कहा कि कहीं भी न्योता में जाओ तो पनीर न खाओ। उन्होंने दावा किया कि 4 किलो दूध में 2 किलो डिटर्जेंट पड़ा होता है।

बृज भूषण शरण सिंह का बाबा राम देव पर जोरदार हमला
भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवम भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने पतंजलि प्रोडक्ट पर पर सवालिया निशान लगाते हुए बाबा राम देव पर जोरदार हमला किया है। बृज भूषण सिंह ने बाबा राम देव को नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों का सम्राट बताया है। उन्होंने कहा कि बाबा राम देव नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों के सम्राट हैं। बता दें कि भाजपा सांसद शनिवार को बलरामपुर के शक्ति स्मारक संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ भाजपा विधायक पलटुराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला भी मौजूद थे।

बीजेपी सांसद ने बाबा रामदेव को लेकर क्या कहा
भाजपा सांसद बृज भूषण सिंह ने कहा कि नकली माल देश में भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर असली देसी घी बना कर बेचा जाय तो उसकी कीमत दो हजार रुपए से कम नहीं होगी, लेकिन आज असली देसी घी के नाम पर नकली देसी घी बेचा जा रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने अपने घरों में गाय भैंस पालें ताकि असली देसी घी मिल सके और सब लोग उसे खा सके। वहीं उन्होंने कहा कि इस समय शादी समारोह बहुत हैं, आप लोग जाइएगा तो पनीर मत खाइएगा क्योंकि मिलावट का समय चल रहा है।
Recommended Video

सांसद ने बताया क्या असली क्या नकली?
बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कार्यक्रम के दौरान तमाम कहावतें भी कह डाली। उन्होंने कहा कि 'हम सुधरें जग सुधरा', इस भावना के साथ दूध जरूर पैदा करो और कहीं न्योता में जाओ तो पनीर न खाना। चार किलो दूध में साफ करने के लिए दो चम्मच निरमा पड़ता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि "कबीर दास की उलटी बानी, बरसे कंबल भीगे पानी", त्योहार के सीजन में असली और नकली खोए की पहचान बताते हुए उन्होंने कहा कि असली खोए में लालपन पीलापन होगा और नकली खोया प्योर सफेद होगा।












Click it and Unblock the Notifications