बलरामपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 14 लोग झुलसे, 12 बच्चे भी शामिल

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 14 लोग झुलस गए हैं। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जी रही है। वहीं, 14 घायलों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज डाक्टरों ने शुरू कर दिया है।

14 people burnt due to high tension wire in balrampur

घटना बलरामपुर जिले की हरैया थाना क्षेत्र के उदईपुर मजगवां गांव की है। हरैया सतघरवा स्थानीय थाना क्षेत्र के उदईपुर मझगवां गांव में बुधवार देर रात मांगलिक कार्यक्रम के दौरान पर्दा सिनेमा चला रहे लोगों पर ग्रामीणों की मनमानी तथा पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही भारी पड़ गई। सिनेमा चलाने के लिए कटिया कनेक्शन लगाते समय विद्युत तार आपस में टकरा गए। जिसमें 14 लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

झुलसने वालों में 12 बच्चे शामिल है। सभी को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने तीन बच्चों सुखराम (10) अमरजीत (12) सूरज (15) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची बिजली विभाग व पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+