MP बालाघाट के जंगल में ट्रेनर चार्टर प्लेन क्रैश, दो पायलट थे सवार, 1 शव बरामद

एमपी के बालाघाट में पायलट को ट्रेनिंग देने वाला एक ट्रेनर प्लेन क्रैश हो गया। घने जंगल में आग की लपटों के साथ गिरा प्लेन मलबे में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें दो ट्रेनी पायलट सवार थे।

balaghat

Trainer charter plane crash in MP Balaghat: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से बुरी खबर है। यहां जंगल में एक ट्रेनी चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। एडिशनल एसपी आदित्य मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। उनके मुताबिक क्रैश हुआ प्लेन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एक ट्रेनिंग स्कूल का है। जिसमें दो पायलट सवार थे। घटना स्थल के वीडियो फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। जिसमें एक पायलट का शव नजर आ रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई हैं। शव की तलाश की जा रही है।

madhya pradesh

शनिवार को एमपी के बालाघाट जिले के भक्कूटोला गांव के जंगल में बड़ा हादसा हो गया। जंगल के ऊपर उड़ान भर रहा ट्रेनर चार्टर प्लेन अचानक क्रैश हो गया। हादसा इतना भयानक हुआ कि प्लेन जलकर ख़ाक हो गया। जंगल और आसपास के गांव के कुछ लोगों ने यह हादसा होते देखा तो फ़ौरन प्रशासन को खबर की गई। किरनापुर थाना से काफी दूर जंगल में क्रैश होकर जहां प्लेन गिरा, जगह ढूंढने काफी मशक्कत करना पड़ा।

plane

घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका हैं। नक्सल रेंज के एडिशनल एसपी आदित्य मिश्रा और पुलिस टीम भी मौके पर रवाना हुई। प्रशासन से भी अधिकारी पहुंचे हुए है। बताया गया कि ट्रेनी एक पायलट का शव बरामद कर लिया गया हैं। जबकि दूसरे पायलट के शव की तलाश की जा रही है।मौके की कुछ तस्वीरें और वीडियो फुटेज वायरल हो रहे हैं। जिसमें प्लेन के जले हुए अवशेष नजर रहे हैं। एक व्यक्ति का शव भी दिख रहा है। एक तस्वीर अन्य दो लोग भी नजर आ रहे है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतया सबसे पहले प्लेन को गिरते हुए इन्ही लोगों ने देखा। फिलहाल प्रशासन ट्रेनिंग स्कूल के अधिकारियों से भी पूछताछ में जुटा हैं। विमान उड़ाने वाले पायलट की पहचान भी की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+