Balaghat News: परसवाड़ा को सर्व-सुविधायुक्त बनाने का संकल्प, मंत्री कावरे ने दिया भरोसा, सरकार की कई सौगातें
Balaghat news: मध्य प्रदेश में बालाघाट के परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम लामता, कनारी, दौनी, घुर्सीटोला में विकास पर्व पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर 'नानो' कावरे पहुंचे। उन्होंने कहा है कि परसवाड़ा क्षेत्र को विकास के मामले में सर्व-सुविधायुक्त बनाया जायेगा। विकास के सभी काम समय पर पूरे कराये जाएंगे।
इस मौके पर और 76 लाख 10 हजार रूपये लागत के 9 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया। राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का लामता एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसके आसपास जनजातीय क्षेत्र की बड़ी आबादी निवास करती है।
इसे ध्यान में रखते हुए ग्राम लामता में सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होंने कहा कि 9 करोड़ रूपये लागत का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन जल्द बनाया जायेगा। इस क्षेत्र में 8 करोड़ रूपये लागत का कॉलेज भवन भी लगभग बनकर तैयार हो गया है। लामता पंचायत के लिये 40 लाख 48 हजार रूपये की पेयजल योजना को मंजूरी मिल गई है।

इसके अलावा रामकिशोर 'नानो' कावरे ने कहा है कि बालाघाट जिले का वन ग्राम मैरा जल्द ही राजस्व ग्राम घोषित होगा। इसके बाद यहाँ के वनवासियों को सभी सुविधाएँ सरलता से उपलब्ध होंगी। कावरे ने वन ग्राम मैरा में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनसे संवाद किया। राज्य मंत्री ने समस्याओं के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिये।
राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से लाड़ली बहना योजना में राशि प्राप्त होने, बच्चों के स्कूल में प्रवेश और आवागमन की सुविधा के साथ वन अधिकार पट्टे मिलने की जानकारी प्राप्त की। राज्य मंत्री ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को सहकारी समितियों से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिये। इस मौके पर राज्य मंत्री के साथ पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इन सौगातों से ग्रामीण भी बेहद खुश हैं और शिवराज सरकार की तारीफ कर रहे।












Click it and Unblock the Notifications