MP vidhansabha chunav 2023: वोटिंग वाले दिन आपात स्थिति में पीड़ितों के लिए मददगार रहेगी 'हेली एंबुलेंस'
MP vidhansabha chunav 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। चुनाव आयोग ने मतदान वाले दिन प्रदेश के तीन जिलों में 'हेली एंबुलेंस' का प्रबंध किया हैं। संबंधित जिले वो क्षेत्र हैं, जो संवेदनशील माने जाते हैं। इन एंबुलेंस को किराये पर लिया जाएगा।
भारत चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि एमपी के नक्सल प्रभावित तीन जिलों बालाघाट, मंडला और डिण्डौरी में यह व्यवस्था की जाए। विमानन विभाग हेलिकॉप्टर एंबुलेंस, प्राइवेट क्षेत्र से किराये पर मुहैया कराएगा। जिसकी प्रतिपूर्ति भारत चुनाव आयोग करेगा।
दरअसल बालाघाट, मंडला और डिण्डौरी जिले के कई इलाके नक्सल प्रभावित भी हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में पीड़ित व्यक्ति को इलाज वक्त पर मुहैया हो सकें, आयोग की यह मंशा हैं। पहले कई चुनावों में यह भी देखने को आया है कि नक्सली चुनाव का बहिष्कार और मतदान को प्रभावित करने जैसी धमकियां भी दे चुकें।

इसके अलावा इन जिलों में कई मतदान केंद्र दूर जंगली क्षेत्रों में भी हैं। जहां मतदान दल में शामिल कर्मचारी भी यदि बीमार होते या किसी जोखिम जैसे हालात से गुजरते है, तो उन्हें यह एंबुलेंस मददगार साबित होगी। हालांकि आयोग ऐसे क्षेत्रों में पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करता हैं। स्थानीय पुलिस फोर्स के अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले सुरक्षा बल की भी तैनाती की जाती हैं।
पोलिंग पार्टियों के साथ मतदाता भी निर्भीक होकर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कर सकें, ऐसे प्रयासों के साथ इस बार विशेष इंतजाम रहेगा। जिला स्तर पर भी पुलिस विभाग मॉनिटरिंग में जुटी हैं। बड़ी राहत की बात यह है कि बीते दो सालों में नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में कई बड़ी कार्रवाई हुई। आधा दर्जन नक्सालियों को मार गिराया गया, जिससे नक्सली टुकड़ियों के हौसले काफी हद तक पस्त हुए हैं। बावजूद इसके चुनाव आयोग कोई रिस्क नहीं लेना चाहता।












Click it and Unblock the Notifications