MP के जवानों ने एक नया इतिहास रचा, बालाघाट में 22 पुलिस कर्मियों के आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन पर बोले सीएम शिवराज

Balaghat News: एमपी में नक्सलियों के खिलाफ बहादुरी दिखाते हुए उन्हें ढेर करने वाली हॉक फोर्स और पुलिस के जवानों को शिवराज सरकार ने आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन दिया हैं। मुख्यमंत्री बालाघाट में आयोजित एक प्रोग्राम में पहुंचे और ऐसे 22 जवानों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वीर जवानों ने वीरता, पराक्रम, शौर्य और हिम्मत से एक नया इतिहास रचा है। वीर जवान हिम्मत से भरे हुए हैं। उनका शौर्य और प्रताप को प्रणाम योग्य है। एक साल में 91 लाख के 6 इनामी नक्सली और पिछले तीन सालों में 1 करोड़ 62 लाख के 9 इनामी नक्सली धराशायी किए हैं। यह कोई साधारण सफलता नहीं है।

MP-22-police-personnel-out-of-turn-promotion-shivraj-singh

वीर जवान मध्यप्रदेश के अभिमान है
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर जवान हमारा बल हैं। मध्यप्रदेश के अभिमान है। जवानों की वीरता, पराक्रम देखकर मध्यप्रदेश की जनता की ओर कोई भी आंख उठाकर नहीं देख सकता। जब-जब भी नक्सलियों को धराशायी किया है। राज्य सरकार ने हमेशा सम्मानित किया है। प्रदेश में नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए नई नीति बनाई है। प्रदेश में नवीन नक्सल आत्म समर्पण और पुनर्वास के लिए नीति बनाई गई है। नक्सली गतिविधियों के खिलाफ हमारी हॉक फोर्स हमेशा खड़ी है, इस पर मुझे गर्व है। वीर जवान अपनी जान हथेली पर रखकर नक्सलियों को धराशायी करने का कार्य कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश की धरती पर डकैतों का अंत
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 'मैंने ग्वालियर के एक कार्यक्रम में कहा था कि मध्यप्रदेश की धरती पर डाकू नहीं रहने देंगे'। जवानों ने प्रदेश में सारे डकैतों का अंत कर दिया है। सिमी के नेटवर्क को समाप्त कर दिया है। नक्सलवाद को समाप्त करने का भी लगातार कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश पुलिस और हमारे जवानों के खाते में अनेक उपलब्धियां हैं। यह कामयाबी बताती हैं कि सरकार ने आम आवाम और प्रदेश को सुरक्षित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+