ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते शादीशुदा महिला से हुआ प्यार, बिहार से बालाघाट आकर मचा दिया हड़कंप
Balaghat News: मध्यप्रदेश के बालाघाट के कटंगी में शादीशुदा महिला को लूडो खेलने के दौरान बिहार के युवक से दोस्ती हुई। जान-पहचान के बाद महिला को युवक से प्यार हो गया।
प्यार में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर योजना बनाई, फिर अपने ही पति के मौत की हत्यारन बन गई।

हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवक के गला घोंटकर हत्या की जाने की बात सामने आई है।
जानकारी मुताबिक 39 साल की सरिता नामदेव के ससुरालवालों को उसपर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सरिता से कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 26 साल के प्रेमी इम्तियाज अली और उसके 19 साल के भाई असलम आलम को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राथमिक जांच और पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक पति पवन देव को उसके घर में ही उसके मुंह के अंदर कपड़े डालकर और रस्सी से गला बांधकर मौत के घाट उतारा है। पुलिस के मुताबिक, सरिता और इम्तियाज लूडो खेलने के दौरान ऑनलाइन जान पहचान हुई थी। इसी समय दोनों में बातचीत बढ़ी और दोनों को प्यार हो गया। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।
इम्तियाज को 24 मई को सरिता ने कटंगी बुलाया। पति पवन को मारने के आरोपी इम्तियाज ने अपने भाई असलम आलम को बिहार से कटंगी बुलाया। 01-2 जून की रात में आरोपी सरिता नामदेव ने अपने प्रेमी इम्तियाज आलम और उसका भाई असलम आलम दोनों ने साथ मिलकर रणनीति बनाकर मृतक पवन नामदेव की गला घोटकर हत्या कर दी। पवन की पत्नी भी वहीं मौजूद रही।












Click it and Unblock the Notifications