कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री बाई फुले से युवक ने पूछा क्या विकास किया? नहीं सूझा जवाब...

Bahraich News, बहराइच। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) छोड़कर कांग्रेस (Congress) में शामिल हुई सांसद सावित्री बाई फुले (Savitri Bai Phule) बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। गुरुवार को सावित्री बाई फुले अपने संसदीय क्षेत्र के नानपारा कस्बे में थी। यहां वह पांच साल के विकास के बदले वोट मांग रही थीं। लेकिन यहां कुछ लोगों ने उनसे विकास कार्यों के बारे में जानकारी मांगी। यह देख माहौल गर्म हो गया। सांसद सावित्री बाई फुले बिना जवाब दिए वहां से चली गईं।

वोट मांगने पहुंची थी नानपारा

वोट मांगने पहुंची थी नानपारा

बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट पर 6 मई को पांचवे चरण में वोटिंग होनी है। चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने को लेकर सभी दलों के प्रत्याशी जनता जनार्दन के दरबार में हाजिरी लगा रही हैं। वहीं जनता अब उनसे उनके ओर से कराए गए कामों का हिसाब मांग रही है। सांसद व कांग्रेस से प्रत्याशी सावित्री फुले गुरुवार को नानपारा में लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रही थीं।

एक युवक ने मांगा पिछले पांच साल का हिसाब

एक युवक ने मांगा पिछले पांच साल का हिसाब

उसी दौरान लोगों ने उसने पिछले पांच सालों का हिसाब मांगना शुरू कर दिया। जानकारी मांगने पर वो लोगों को सन्तुष्ट नहीं कर पाईं। लोगो के विरोध के कारण उन्हें अपना जनसंपर्क अभियान रोकना पड़ा। जिसके बाद वो अपने चंद समर्थकों के साथ मौके की नजाकत को समझते हुए वहां से खिसक गईं।

2012 में विधानसभा और 2014 में लोकसभा का लड़ा चुनाव

2012 में विधानसभा और 2014 में लोकसभा का लड़ा चुनाव

सावित्री बाई फुले (Savitri Bai Phule) ने वर्ष 2012 में बलहा सुरक्षित सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। चुनाव में सावित्रीबाई फुले ने इस क्षेत्र के परंपरागत विजेता रहे शब्बीर वाल्मीकि को पराजित कर दिया। वहीं, वर्ष 2014 में सावित्रीबाई फुले को भाजपा ने बहराइच सुरक्षित से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने वहां से चुनाव जीता था। लेकिन 2019 में चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने सावित्री को बहराइच से ही टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें:- बहराइच सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+