Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने रची साजिश, पति को दी दर्दनाक मौत

Bahraich news, बहराइच। प्रेमी के प्यार में पागल हुई नवविवाहिता ने अपने ही पति के खिलाफ साजिश रच कर अपने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को प्रेमी व उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

woman with her lover killed husband

पुलिस को पत्नी पर था शक

बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र के इमामगंज मोहल्ला निवासीफरीद नाम के युवक की बीते दो मार्च की रात अज्ञात लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी शुरू की। परिजनों के फोन नंबरों को भी सर्विलांस पर लगाया गया था। पूछताछ में मृतक की पत्नी उम्मे सलमा के बयान विरोधाभासी होने की वजह से उस पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मृतक के घर के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें दो लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उनकी पहचान करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए युवकों में एक इरफान मृतक की पत्नी का प्रेमी था।पूछताछ में उसने बताया कि उम्मे सलमा से बात करने के बाद अपने साथी वसीम के साथ मिलकर फरीद को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच उसकी हत्या कर दी।

woman with her lover killed husband

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

एसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि पकड़े गए इरफान का मृतक फरीद की पत्नी उम्मे सलाम से प्रेम संबंध था। घरवालों ने उसकी शादी फरीद से करा दी, जिसके बाद उम्मे सलमा व उसके प्रेमी इरफान ने अपने एक दोस्त वसीम के साथ मिलकर फरीद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दो मार्च को उसे फोन कर कुछ सामान देने के लिए घर से थोड़ी दूर पर एक सुनसान जगह पर बुलाकर बांके से हमलाकर कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी उम्मे सलमा उसके प्रेमी इरफान रजा व उसके दोस्त वसीम को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद कर आरोपित को जेल भेज दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+