मां-बेटी नहाने गईं तो पीछे से पहुंच गया युवक फिर फुसलाकर लड़की से किया रेप, जियारत करने पहुंची थी दरगाह

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में लॉकडाउन के दौरान दरगाह इलाके में फंसे जायरीन परिवार की बेटी से युवक ने रेप किया। आरोपित युवक पहले पीड़िता की मां को बहाने से दूसरी जगह भेज दिया फिर लड़की के साथ उसने रेप किया। घटना के बाद दो दिन तक पीड़िता और उसकी मां केस दर्ज कराने के लिए इधर-उधर भटकती रही। काफी जद्दोजहद के बाद मामला दर्ज हुआ है।

आरोपित युवक भी जियारत करने पहुंचा था

आरोपित युवक भी जियारत करने पहुंचा था

बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता अपनी मां के साथ दरगाह शरीफ में जियारत के लिए आई थी। वह दरगाह इलाके के एक बाग में रुके थे। इसी दौरान लॉकडाउन होने के चलते गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई। चार दिन पहले लड़की और उसकी मां नहाने के लिए झील के पास गए। इसी दौरान वहां महाराजगंज जिले से आए एक युवक से उनकी मुलाकात हुई।

मां को फुसलाया और बेटी से किया रेप

मां को फुसलाया और बेटी से किया रेप

आरोपित युवक भी जियारत को आया था, जो लॉकडाउन के चलते वहीं रुका हुआ था। उसने महिला को बताया कि उसका सामान लोग बाग से उठाकर ले जा रहे हैं, उसे तुरंत बाग में जाने को कहा। महिला बेटी को वहां छोड़कर बाग में पहुंची। सामान सुरक्षित पाकर वह अनारकली झील पहुंची तो बेटी की हालत बिगड़ी मिली। बेटी ने मां को युवक के जघन्य अपराध के बारे में बताया।

दो दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

दो दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता मां बेटी को उसी हालत में लेकर थाने पहुंची। जांच के बाद केस दर्ज किए जाने के बहाने पुलिस ने उसे लौटा दिया। दूसरे दिन भी पुलिस मौके पर नहीं आई तो पीड़िता थाने गई, उसका आरोप है कि उसे वहां से भगा दिया गया। लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद मंगलवार को पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाई।

आरोपित को नहीं किया गया नामजद

आरोपित को नहीं किया गया नामजद

पीड़िता की तहरीर के आधार पर रेप व पाक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया। जिसमें पकड़े गए युवक को न तो नामजद किया गया है, और न ही उसकी गिरफ्तारी दिखाई गई है। बीते मंगलवार की शाम को सीओ सिटी व एसएचओ दरगाह पीड़िता मां बेटी को लेकर उस स्थान पर भी गए जहां वारदात हुई थी। रेप केस दर्ज किए जाने व युवक को नामजद नहीं किए जाने के सम्बन्ध में सीओ सिटी टीएन दुबे से इसकी जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि युवक को तहकीकात में प्रकाश में लाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+