बहराइच में बकरी को खींचकर ले जाते दिखे दो भेड़िये, सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज वायरल, कम नहीं हो रही दहशत
उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में भेड़ियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भेड़ियों द्वारा बकरी पर हमले किए जाने का अब एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। सीसीटीवी फुटेज में दो भेड़िया दिखाई दे रहे हैं।
दोनों भेड़िए एक बकरी को दबाकर लेकर भाग रहे हैं। यह वायरल सीसीटीवी फुटेज बहराइच जनपद के नानपारा इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि वन इंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इधर वन विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि बहराइच में केवल लंगड़ा भेड़िया ही बचा हुआ है। लंगड़े भेड़िए को पकड़ने के लिए लगातार वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है और पिंजरा भी लगाकर पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
लेकिन इस बीच सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब दो भेड़िए दिखाई देने के बाद लोगों में डर का माहौल एक बार फिर बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंगड़ा भेड़िया के अलावा अन्य भेड़िए भी अभी गांव में घूम रहे हैं।
इसके पहले भी ग्रामीणों द्वारा चार भेड़ियों का झुंड देखे जाने का दावा किया गया था। भले ही वन विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि बहराइच जनपद के महसी तहसील क्षेत्र में केवल लंगड़ा भेड़िया ही बचा है जो लोगों पर हमला कर रहा है।
लेकिन इस मामले में ग्रामीण वन विभाग के दावे को पूरी तरह झूठ बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी भी भेड़ियों का झुंड मौजूद है। ऐसे में भेड़िए के आतंक से अपने परिवार की रक्षा करने के लिए ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं।
50 लोगों को कर चुके हैं घायल
बहराइच जनपद में बीते दो महीने से अधिक समय से भेड़िए सक्रिय हैं। भेड़िए द्वारा अब तक नौ लोगों की जान ले ली गई है और 50 से अधिक लोग भेड़िया के हमले से घायल हो चुके हैं। भेड़िया खास तौर पर बच्चों को निवाला बना रहे हैं। हालांकि कुछ दिन से भेड़िए की हमले की घटनाएं कम हो गई है।
इधर भेड़िए को पकड़ने के लिए वन विभाग की कई टीमें लगाई गई हैं। वन विभाग द्वारा अभी तक पांच भेड़ियों को पकड़ा गया है जबकि अभी अल्फा भेड़िया जो लंगड़ा है वह वन विभाग की टीम की पकड़ से दूर है। दवा यह भी किया जा रहा है कि इस भेड़िए ने लोगों पर हमला किया है।












Click it and Unblock the Notifications