लखनऊ-बहराइच मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज बाजार से खरीददारी कर घर वापस जा रहे तीन बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए है। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Three youths died in road accident in Bahraich

हादसा बहराइच जिले के कैसरगंज थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित परमहंस डिग्री कॉलेज के पास हुआ है। विनोद पाल (28) पुत्र मुंशीलाल, भाईलाल (29) पुत्र लहरी प्रसाद और सप्सा दिकोलिया निवासी रिंकू पाल (30) पुत्र ननकू पाल बाजार आए हुए थे। कैसरगंज बाजार में सभी ने कुछ सामान की खरीददारी की। इसके बाद सभी बाइक से घर वापस लौट रहे थे।

रात को बाइक सवार युवक कैसरगंज थाना क्षेत्र के परमहंस डिग्री कालेज के निकट पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। ऐसे में तत्काल पेट्रोलिंग टीमों को अलर्ट किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+