रूस-यूक्रेन पर बोले PM, दुनिया में उथल-पुथल, भारत का ताकतवर होना बहुत जरूरी

रूस-यूक्रेन पर बोले PM, दुनिया में उथल-पुथल, भारत का ताकतवर होना बहुत जरूरी

बहराइच। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के तीन चरण खत्म हो गए हैं। अब सभी राजनीतिक दल चौथे चरण के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की जीत के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को पीएम मोदी बहराइच पहुंचे और जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में इस वक्त उथल-पुथल मची हुई है और ऐसे में भारत को ताकतवर और मजबूत होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का ताकतवर होना न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी होता है।

Recommended Video

      UP Election 2022: PM Modi बोले- BJP लगाएगी जीत का चौका | PM Modi In Bahraich | वनइंडिया हिंदी
      pm modi said tough time for tough leader during assembly election campaign

      पीएम मोदी ने कहा कि आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा। सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक-एक वोट देश को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में ढीले मास्टरजी बच्चों और परिजनों को पसंद आते हैं क्या ?। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि संकट की घड़ी में हमारी सरकार किसी को नहीं छोड़ती है। हमने COVID संकट के दौरान 'अन्न के भंडार' खोले, पिछले 2 वर्षों से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। कठिन समय हमेशा एक सख्त नेता के लिए होता है।

      पीएम मोदी ने कहा कि टफ टाइम में टफ लीडर का होना भी जरूरी होता है। हमने तमाम संघर्षों से लोहा लेते हुए आजादी से लेकर यहां तक का सफर तय किया है। समृद्ध भारत के लिए यूपी का समृद्ध और विकसित होना उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी यूपी में जीत का चौका लगाने जा रही है. 2014 के बाद 2017, 2019 और अब 2022 की बारी है। यूपी की जनता ने परिवारवादियों को गिराने की ठान ली है।

      जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादियों के कारनामे जनता ने देखे हैं और दोबारा इनको मौका मिल गया तो इनकी जान में जान आ जाएगी। अभी ये परिवारवादी अंतिम सांस ले रहे हैं। बदले के भाव से ये लोग बैठे हैं और इन्हें खड़े नहीं होने देना है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+