नेपाल ने आठ घंटे तक सीमा में भारतीय वाहनों को नहीं घुसने दिया

Bahraich news, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा में बुधवार को नेपाल में भारतीय वाहनों का प्रवेश ठप कर दिया गया। आठ घंटे भारतीय सीमा में वाहन खड़े रहे। तकरीबन चार किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। मालवाहक वाहन ही नहीं दो पहिया व चार पहिया वाहन भी रोके गए थे। बजट पेश होने के कारण नेपाली अधिकारियों ने यह कार्रवाई की।

Nepal stopped vehicles of India for eight hours

बुधवार सुबह छह बजे अचानक नेपाल की ओर जाने वाले वाहनों को अधिकारियों ने रोक दिया। नेपालगंज के कस्टम प्रमुख शांतिराज निरौला ने बताया कि नेपाल में बजट आ रहा है। इसलिए भारतीय वाहनों को रोका गया है। उन्होंने बताया कि भारत से नेपाल जाने वाले टैंकर, कंटेनर, दो पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया।

Nepal stopped vehicles of India for eight hours

अपराह्न दो बजे नेपाल के अधिकारियों ने वाहनों के प्रवेश पर रोक हटाई। उसके बाद वाहन जा सके। नेपाल के जमुनहा थाना क्षेत्र के इंचार्ज बसंत कुमार बसनेत से वाहन चालकों की झड़प भी हुई। रुपईडीहा एसएसबी बीओपी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय वाहनों को रोकने के लिए कहा था। दो बजे के बाद आवागमन बहाल करा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+