Bahraich News: कोतवाल की कुर्सी पर बैठ 'विधायक जी' सुना रहे फरमान, देखें वीडियो
Bahraich News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक कोतवाल की कुर्सी पर बैठे हैं और लगातार फरमान दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से देखा जा रहा है।
चेयरमैन की शक्ल दिख जाए तो बताइए
कोतवाली के अंदर कोतवाल की कुर्सी पर बैठकर विधायक राम निवास के तेवर देखने लायक हैं। विधायक यहां के चेयरमैन की थाने में आने पर पाबंदी लगा रहे हैं। विधायक का गुस्सा चरम पर है। इतना ही नहीं इस वीडियो में विधायक चेयरमैन के खिलाफ अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहे हैं।

निकाल दूंंगा चेयरमैनी
विधायक किसी बात को लेकर चेयरमैन से इस कदर नाराज दिख रहे हैं कि वह चेयरमैन को उनकी कुर्सी से हटाने तक की धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा कि अगर चेयरमैन थाने में आता है तो मुझे बताओं मैं उसकी चेयरमैनी निकाल दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications